फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Voting disabled conscious, extracted rally

मतदान के लिए विकलांग जागरूक, निकाली रैली

Sat, 21 Jan 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Sat, 21 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज स्थित स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में शनिवार की दोपहर विकलांग मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डीएम सीबी सिंह और एसपी लल्लन सिंह ने विकलांगों को बैज लगाया। उनसे विधानसभा चुनाव में मतदान की अपील की। इसके बाद विकलांगों की मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस मौके पर डीएम ने कहा कि जब हौसले बुलंद हों, तो परिस्थितियां भी अनुकूल हो जाती है। जिले के दिव्यांगों में ऊर्जा की कमी नहीं है। मतदाता जागरूकता के मद्देनजर दिव्यांगों की जन जागरूकता रैली ऐतिहासिक रैली है। दिव्यांगों के हौसलों को देखकर स्वस्थ्य मतदाता भी अधिकाधिक मतदान के लिए प्रोत्साहित होगा। जैसे ही रैली स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह से मुख्य रोड पर पहुंची देखने वालों की भीड़ लग गई। तमाम लोग इस रैली में शामिल हो गए। विकलांग ट्राई साइकल से चलते हुए मतदाता जागरूकता का नारा लगा रहा था तो कोई बैसाखी के सहारे मैं भारत का भावी मतदाता का नारा लगा रहा था। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर रैली वापस विवेकानंद प्रेक्षागृह में पहुंची। इस मौके पर डीपीआरओ एमपी द्विवेदी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रितेश बिंदल, डीपीसी अनिल केशरी मौजूद रहे। उधर शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार मां शिव देवी महाविद्यालय में शनिवार को मतदाता जागरूक अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक मतदान कराने की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य डॉ. प्रमोद शुक्ला ने शपथ दिलाई। उन्होंने कहा की राष्ट्र के इस महापर्व में अपना मतदान करना आवश्यक होता है। इतना ही नही अपने पड़ोसियों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। यह कार्य युवा वर्ग आसानी से कर सकता है। इस मौके पर राम शंकर त्रिपाठी, ओम प्रकाश प्रजापति, आभा सिंह, नीलम, इंद्रजीत पाठक, दशरथ त्रिपाठी मौजूद रहे। गुरुनानक बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सुभाग सिंह ने छात्राओं को मतदान के लिए संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed