{"_id":"b66f0cd69d8677c7298bd34a17cd92f1","slug":"expressed-his-displeasure-at-the-sdm-system-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्था पर एसडीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्था पर एसडीएम ने जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Mon, 05 Oct 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्चा बिक्री के अंतिम दिन सोमवार को उपजिलाधिकारी डा. विश्राम सिंह और तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने ब्लाक परिसर पहुंचकर नामांकन व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने बैरिकेडिंग बांधने में नायलान की रस्सी के उपयोग का आदेश दिया। थानाध्यक्ष इंद्रभूषण यादव और खंड विकास अधिकारी आशाराम पटेल को निर्देश दिया कि ब्लाक परिसर में नामांकन के दौरान केवल एक गेट ही खुला रखा जाए।
चाक चौबंद व्यवस्था के लिए दोनों लोग खुद मौके पर रहें। पूर्व ग्राम प्रधान सरफुद्दीन और वकीलों के प्रतिनिधिमंडल की ट्रेजरी चालान का ब्लाक परिसर में ही वैकल्पिक व्यवस्था की मांग को उन्होंने ठुकराते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था संभव नहीं है।
एसडीएम ने कहा कि सुबह आठ बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इसी बीच आचार संहिता के तहत चुनाव संपन्न कराने के लिए खंड विकास अधिकारी आशाराम पटेल ने सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को लिखित निर्देश दिया है
विज्ञापन
कि वे प्रत्येक मतदान केंद्र का नाम और मतदाता संख्या लिखवाएं। मौके पर एडीओ पंचायत प्रेमनाथ चौबे, केके सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।