फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Expressed commitment to fight for the rights

Sonebhadra News: अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रतिबद्धता जताई

Fri, 18 Oct 2024 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Expressed commitment to fight for the rights
सोनभद्र। राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता का शुक्रवार को नगर स्थित पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन

उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि जिले में छात्र-छात्राओं का उत्पीड़न बढ़ रहा है। स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर की ओर से मनमानी फीस वृद्धि किए जाने से अभिभावक परेशान हैं। अंशु गुप्ता ने आरोप लगाया कि पिछले 10 साल में फीस में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है। इससे गरीब छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। कई छात्र-छात्रा आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ने को विवश हैं। कांग्रेस पार्टी की सरकार के दौरान शुरू की गई शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब छात्रों को मुफ्त शिक्षा देने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन कई विद्यालयों में इसका सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने बीएसए और डीआईओएस से स्कूलों और कॉलेजों की मुफ्त शिक्षा देने वाले छात्रों की सूची मांगने की बात कही, जिससे सही स्थिति सामने आए। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि एनएसयूआई एक प्राथमिक संगठन है, जहां से कई बड़े नेता निकले हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अंशु गुप्ता के नेतृत्व में सोनभद्र में एनएसयूआई नई ऊंचाई हासिल करेगा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु), मनोज मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा, सूरज वर्मा, दयाराम प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed