{"_id":"66ef2fd0b03d04b01203f7e4","slug":"explanation-sought-from-district-horticulture-officer-executive-engineer-irrigation-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-118292-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जिला उद्यान अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जिला उद्यान अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई की गई। अधिकारियों की मौजूदगी में कुल आए 247 मामलों में 29 मामलों का ही निस्तारण हुआ।
वहीं संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित नहीं होने पर जिला उद्यान अधिकारी, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता और सहायक अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा है।
जिलाधिकारी बीएन सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में घोरावल तहसील में फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया गया। जमीन विवाद से संबंधित मामलों को प्राथमिक के आधार पर निस्तारित किए जाने के निर्देश संबंधितों को दिए गए।
विज्ञापन
संभव दिवस में अनुपस्थित रहने पर डीएम ने जिला उद्यान अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई व सहायक अधिशासी अभियन्ता सिंचाई को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने अधीनस्थों को अवगत करा दें कि किसी प्रकार की योजनाओं को आम जनता को लाभ देने के एवज में पैसे की मांग की गई या फिर पत्रावलियों के निस्तारण के दौरान पैसे की मांग करने की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यहां कुल 102 मामले आए।
इसमें से नौ मामले निस्तारित हुए। शेष 93 मामले समय से निस्तारित किए जाने केे लिए निर्देश दिए गए। इस मौके पर तहसीलदार घोरावल नटवर सिंह, सीएमओ डाॅ.अश्वनी कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, डीपीआरओ नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, सीओ आदि रहे।
रॉबर्ट्सगंज तहसील में एडीएम सहदेव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आए कुल 73 प्रार्थना पत्र आए। यहां 11 मामले निस्तारित किए गए। ओबरा तहसील में एसडीएम विवेक कुमार व एएसपी कालू सिंह की अध्यक्षता में जनता की समस्याओं का समाधान किया गया। यहां 39 शिकायतों को सुनते हुए ,मौके पर ही छह मामले निस्तारित किये गये और दो टीम को क्षेत्र में भेजकर दो मामले निस्तारित किये गये।
इस प्रकार कुल आठ मामले निस्तारित हुए। दुद्धी कोतवाली में तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव की अध्यक्षता में जनशिकायताें की सुनवाई की गई। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी दिया गया। यहां कुल 33 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर एक मामले निस्तारित किये गये।
इस मौके पर सीओ दुद्धी प्रदीप सिंह चन्देल, सीओ पिपरी अमित कुमार, बीडीओ म्योरपुर हेमंत सिंह, दुद्धी रामविशाल चौरसिया बीईओ महेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।