फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Expansion order issued, the limits of the municipality will be decided anew

विस्तार का आदेश जारी, नए सिरे से तय होगी नगर पालिका की सीमा

Sun, 07 Aug 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Expansion order issued, the limits of the municipality will be decided anew
सोनभद्र। कैबिनेट की मंजूरी के बाद नगर पालिका के सीमा विस्तार का शासनादेश भी जारी हो गया है। नगर के दायरे में आने वाले इलाकों को सूचीबद्ध करते हुए शासन ने पत्र भेजा है। अब इसके आधार पर गाटे चिह्नित करते हुए नगर की सीमाएं निर्धारित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद वार्डों का गठन और परिसीमन का कार्य होगा।
विज्ञापन

जिले की एकमात्र नगर पालिका के सीमा विस्तार की बहुप्रतीक्षित मांग को कैबिनेट की पिछली बैठक में मंजूरी मिली थी। आसपास के 17 गांवों को नगर क्षेत्र में शामिल किया जाना है। अभी इन गांवों में विकास कार्यों का संचालन ग्राम पंचायतों के माध्यम से होता है। नगर का हिस्सा बनने के बाद वहां विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी भी नगर प्रशासन की होगी। हालांकि इसके लिए दस्तावेजों का हस्तांतरण सहित अन्य कागजी औपचारिकताएं पूरी की जानी है। नगर पालिका प्रशासन कैबिनेट के फैसले के बाद से ही शासनादेश जारी होने का इंतजार कर रहा था। नगर पालिका के ईओ विजय कुमार यादव ने बताया कि सीमा विस्तार से जुड़ा शासनादेश प्राप्त हो चुका है। इसके आधार पर गाटों को चिह्नित करते हुए नगर पालिका की सीमा तय की जाएगी। आगे शासन के निर्देशों के आधार पर ही वार्डों के गठन और परिसीमन की प्रक्रिया भी पूरी की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed