{"_id":"58cad4514f1c1bb22132a148","slug":"examination-left-by-5484-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"5484 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5484 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा कक्ष में जाने से पहले छात्राओं की होती जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ी सुरक्षा के बीच 88 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षा गुरुवार से शुरू हुई। हाईस्कूल के 3910 और इंटर के 1574 परीक्षार्थियों ने पहले ही दिन परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर परीक्षकों ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली। ग्रामीण क्षेत्रों के कई विद्यालयों में परीक्षार्थियों ने टाट-पट्टी पर बैठकर परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान डीआईओएस प्रभुराम चौहान समेत अन्य अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण करते रहे।
गुरुवार की सुबह साढ़े सात बजे से पौने 11 बजे तक हाईस्कूल के हिंदी विषय एवं द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक इंटर के हिंदी की परीक्षा हुई। हाईस्कूल की परीक्षा में 30886 के सापेक्ष 26976 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए। 3910 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट में 20419 परीक्षार्थियों में से 1574 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। परीक्षा केंद्रों के बाहर फोर्स तैनात रही। केंद्र व्यवस्थापकों ने परीक्षा कक्ष के बाहर परीक्षार्थियों का शूज, मोजा निकलवा दिया था।
मुख्य द्वार पर परीक्षक परीक्षार्थियों के जेब से मोबाइल आदि सामग्रियों को निकलवा दिया था। नकलविहिन परीक्षा के मद्देनजर डीआईओएस प्रभुराम चौहान ने राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजा शारदा महेश इंटर कालेज, आदर्श इंटर कालेज, संत जेवियर्स उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय राबर्ट्सगंज, पंडित देवधारी राम इंटर कालेज घुरमा का निरीक्षण किया। उप खंड शिक्षाधिकारी विमला शंकर तिवारी ने श्रीराम पारस नाथ इंटर कालेज बिरधी, चिल्ड्रेन मांटेश्वरी विद्यालय कसारी, शहजादा साहब उदय प्रताप इंटर कालेज रामगढ़, आदिवासी इंटर कालेज सिल्थम पटना आदि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज, दुद्धी और घोरावल एसडीएम भी अपने-अपने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। इनके अलावा 24 सेक्टर मजिस्ट्रेट, सभी थाना/चौकी इंचार्ज भी भ्रमणशील रहे। शाहगंज: संत भगवानानंद इंटर कालेज सलैया में परीक्षा सकुशल संपन्न हुआ। केंद्र व्यवस्थापक नीतीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पालियों में 327 परीक्षार्थियों को उपस्थित होना था। लेकिन 108 बच्चें परीक्षा में शामिल नहीं हुए। चोपन: गुरुद्वारा इंटर कॉलेज में हाईस्कुल में 554 छात्र-छात्राओं को उपस्थित होना था। लेकिन 32 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। रेलवे इंटर कॉलेज में हाईस्कुल में 332 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 21 अनुपस्थित रहे। इंटर ंमें रेलवे इंटर कॉलेज में 195 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। गुरुद्वारा इंटर कालेज में दौ सौ परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिसमें दस परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
म्योरपुर: कन्या विद्या इंटरमीडिएट कालेज किरबिल में हाईस्कूल में 395 में 71 तथा इंटरमीडिएट में 254 के सापेक्ष 20 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। बिरला विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में हाईस्कूल में 310 छात्राओं के सापेक्ष 27, इंटर मीडिएट में 212 के सापेक्ष 5 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। मां महामैत्रायनी योगीनी इंटरमीडिएट कालेज भलुही में 535 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष हाईस्कूल में 90 अनुपस्थित रहे
जबकि इंटर में 148 के सापेक्ष 16 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। शिक्षा निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर में हाईस्कूल 600 में 99 तथा इंटरमीडिएट में 207 में से 27 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। करमा: सहायक लेखाधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने ने मोती सिंह इंटर कालेज धौरहरा, एसपी चिल्ड्रेन इंटर कालेज बगही, गौतम बुद्ध इंटर कालेज पापी, हंसवाहिनी इंटर कालेज कसया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। दुद्धी: राजकीय इंटर कालेज दुद्धी उप संकलन केंद्र से 4924 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हिन्दी की परीक्षा में 4254 परीक्षार्थियों में से 670 ने परीक्षा छोड़ दी।
राजकीय इंटर कालेज दुद्धी के केंद्र व्यवस्थापक मंगलम गोपालन ने बताया कि हाईस्कूल हिन्दी विषय में 554 परीक्षार्थियों में से 460 ने ही परीक्षा दी। जबकि 94 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। राजकीय बालिका इण्टर कालेज दुद्धी में 489 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 22 ने परीक्षा छोड़ दी। आदर्श इंटर कालेज महुली में हाईस्कूल में 277 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 218 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई। दूसरी पाली आदर्श इण्टर कालेज महुली में 242 परीक्षार्थियों में से 31 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।