फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Exam preparation intensified with the announcement of dates

तिथियों के एलान के साथ तेज हुई परीक्षा की तैयारी

Tue, 08 Mar 2022 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Exam preparation intensified with the announcement of dates
जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से एक साथ शुरू होगी। परीक्षा की तिथि घोषित होते ही शिक्षा विभाग तैयारियों में जुट गया। डीआईओएस रविशंकर ने परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों के प्रभारियों को सीसीटीवी कैमरे आदि को ठीक कराने का निर्देश दिया है। परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर के 42,600 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की मानें तो यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से एक साथ शुरू होगी और 12 अप्रैल को परीक्षाएं समाप्त हो जाएगी। हाईस्कूल की परीक्षा 12 कार्य दिवस और इंटर की परीक्षा 15 कार्य दिवस में पूरी होगी। यूपी बोर्ड ने सभी डीआईओएस समेत अन्य अधिकारियों को नकलविहीन और निष्पक्ष ढंग से परीक्षा को संपन्न कराने का निर्देश दिया है। इस आदेश के क्रम में विभाग की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई है। परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद से राबर्ट्सगंज, नगवां, चतरा, करमा, घोरावल, बभनी, म्योरपुर, कोन, दुद्धी और चोपन ब्लॉक क्षेत्र में 76 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल के 23886 तथा इंटर में 18714 परीक्षार्थी पंजीकृत है। उधर परीक्षा की तिथि मुकर्रर होते ही परीक्षार्थियों की धड़कने तेज हो गई है। परीक्षार्थी भी तैयारी करने में जुट गए हैं। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर का कहना है कि यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से एक साथ शुरू होगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed