फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Every house in the sealed three villages is being sanitized

सील हुए तीनों गांव के हर घर किए जा रहे हैं सैनिटाइज

Fri, 17 Apr 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Every house in the sealed three villages is being sanitized
सोनभद्र। जिले में जौनपुर से आए 11 लोग जिसमें ग्राम पंचायत हर्रा के सलैयाडीह, गिधिया व झारोकला में 11 लोग आए हैं, जो जौनपुर में क्वारंटीन किए गए थे। वहां पर एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसलिए इन तीनों गांव को जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के निर्देश पर सील किया गया है। डीएम ने डीपीआरओ आरके भारती को निर्देशित किया कि इन तीनों ग्राम पंचायतों के हर घर को हाइपो सोडियम क्लोराइड से पूर्णतया सेनिटाइज किया जाए और यह ध्यान रखा जाए कि उस ग्राम पंचायत के हर गलियां, नालियां, दरवाजे, सार्वजनिक स्थान इत्यादि को पूर्णतया सावधानीपूर्वक सेनिटाइज किया जाए।
विज्ञापन

जिन सफाई कर्मियों को लगाया जा रहा है उनको पीपीई किट पहनकर ही सेनिटाइजेशन करने का आदेश है। डीएम सभी घरों में साबुन भी भेजने का निर्देश दिया, ताकि सभी घरों के लोग अपने हाथों को प्रत्येक घंटे हाथ साबुन से धोते रहें। इन घरों में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतया पालन करें। साथ ही अपने नाक मुंह एवं आंख को छूने से पहले प्रत्येक दशा में हाथ को साबुन से धुलने तथा इस गांव का कोई भी व्यक्ति बिना मास्क पहने नहीं रहेगा। डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत दुद्धी एवं चोपन तथा वहां के सचिव को लगाकर इन गांव में साबुन का वितरण करा दिया है। साथ ही तीनों ग्राम पंचायतों में टैंकर युक्त मशीनें लगाकर इसमें हाइपो सोडियम क्लोराइड के घोल से इन गांवों को हर घर को पूर्णतया सैनिटाइज किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed