{"_id":"588cdcff4f1c1bec7ccf3d1d","slug":"every-body-should-be-use-his-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी करें मतदान, लोकतंत्र को बनाएं महान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी करें मतदान, लोकतंत्र को बनाएं महान
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
चुर्क में मतदाता जागरूकता रैली निकालते हरसेवानंद महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी हरसेवानंद महाविद्यालय चुर्क में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को छात्राओं ने रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। इस दौरान स्वामी हरसेवानंद महाविद्यालय व स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने मिलकर हाथ में विभिन्न श्लोगन लिखी तख्तियां लेकर सड़कों पर चलते लोगों से गली-गली, गांव-गांव में मतदान की उपादेयता को बताते हुए मतदाता जागरूकता से संबंधित नारा भी लगाया।
महाविद्यालय की प्राचार्या शिल्पा भोला ने छात्राओं के मतदान करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि छात्राओं को लोकतांत्रिक देश में होने वाले विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करते हुए हम अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिकों का अपना अधिकार एवं कर्तव्य है, जो एक सुदृढ़ देश का निर्माण करने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। हमें मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। हरसेवानंद पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एसके चौबे ने कहा कि मतदान केवल हम तक ना सिमट जाए बल्कि इसकी अलख गांव-गांव और गली-गली में भी होनी चाहिए। इस मौके पर पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य विजयानंद पांडेय, प्रवक्ता अमरजीत शर्मा, सुजाता पांडेय, डॉ. मिंटी पांडेय, मनोज राय, पद्म नाथ यादव, प्रिया यादव, जेपी मौर्या, गीता अग्रवाल, पूजा चतुर्वेदी मौजूद रहीं।
उधर, राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को प्राचार्य डॉ. राजीव मोहन ने राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सप्त दिवसीय शिविर का उद्घाटन किया। शिक्षकों ने छात्राओं को स्वालंबी बनने के लिए प्रेरित किया। कहा कि छात्राएं अपने परिवार के सदस्यों के अलावा आसपास के लोगों को भी मतदान के बारे में जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने मनपसंद प्रत्याशी के पक्ष में वोटिंग कर उसे विजयी बना सकें। कहा कि घरों और आसपास साफ-सफाई होने से संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा नहीं रहता है। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गिरिश कुमार, डॉ. कुसुमलता, डॉ. वंदना, डॉ. आनंद, डॉ. दिलिप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।