फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Even after running additional buses, there was a fight and people had to travel standing

Sonebhadra News: अतिरिक्त बसें चलाने के बाद भी मारामारी, खड़े होकर करना पड़ा सफर

Sun, 10 Aug 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Even after running additional buses, there was a fight and people had to travel standing
सोनभद्र बस स्टैंड बस पर खड़ी होकर सफर करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद
सोनभद्र। रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई। इसका असर रहा कि सोनभद्र डिपो से संचालित सभी रोडवेज बसों में खचाखच भीड़ रही। बसों में खड़े होने की भी जगह नहीं थी। अतिरिक्त बसें चलाने के बाद भी सीटों के लिए मारामारी होती रही। बसों के इंतजार में काफी देर तक खड़ा रहना पड़ा। शुक्रवार को 2700 लोगों ने परिवहन निगम की बसों में यात्रा की।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने बहनों को रक्षाबंधन पर 66 घंटे मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है। शुक्रवार की सुबह छह बजे से रविवार की रात 12 बजे तक महिलाएं एक सहयोगी के साथ रोडवेज की बसों में यात्रा कर सकती हैं। इसके चलते बसों में लगातार भीड़ बनी हुई है।
विज्ञापन

सोनभद्र डिपो से 72 बसों का संचालन किया गया। इनमें 12 अतिरिक्त बसें शामिल हैं। इसके बावजूद बसों में यात्री खचाखच भरे रहे। सीटें नहीं मिलने पर बड़ी संख्या में लोगों ने खड़े होकर भी यात्रा की। सबसे ज्यादा भीड़ वाराणसी-शक्तिनगर रूट पर था। शनिवार को दोपहर में रोडवेज डिपो में 40 से अधिक यात्री बस के इंतजार में खड़े रहे, जबकि लगातार बसों का आवागमन जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेणुकूट की ओर जाने के लिए खड़ीं सीमा, नताशा ने बताया कि आधे घंटे में दो बस गई, लेकिन किसी में भी चढ़ने की जगह नहीं थी। अब तीसरी बस आने पर आगे जाएंगे।
वाराणसी की ओर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहीं सुनीता, सोनी, रीमा, पार्वती ने बताया कि बसें आ रही हैं, लेकिन जगह नहीं मिल रही। लंबी दूरी तक खड़े होकर जाने से अच्छा है तो थोड़ा इंतजार कर लें। वैसे भी इस बार मुहूर्त की दिक्कत नहीं है।
वहीं, एआरएम विश्राम ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। भीड़ ज्यादा होने की वजह से थोड़ा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed