फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Even after eight years, water from the 70 crore rupee lift canal has not reached the fields and failed testing.

Sonebhadra News: 70 करोड़ के लिफ्ट कैनाल से 8 साल बाद भी खेतों तक नहीं पहुंचा पानी, टेिस्टंग में ही फेल

Mon, 09 Mar 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Even after eight years, water from the 70 crore rupee lift canal has not reached the fields and failed testing.
कर्मनाशा नदी पर करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से बनी न्यू चारी और न्यू अदसड़ लिफ्ट कैनाल परियोजना का लाभ आठ वर्ष बाद भी किसानों को नहीं मिल सका है। इन लिफ्ट कैनालों के जरिए लगभग पांच हजार हेक्टेयर खेतों की सिंचाई का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन बार-बार अंडरग्राउंड पाइप फटने के कारण योजना अब तक पूरी तरह चालू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में कर्मनाशा नदी पर चारी और अदसड़ में 50-50 क्यूसेक क्षमता की न्यू चारी व न्यू अदसड़ लिफ्ट कैनाल परियोजना को स्वीकृति मिली थी।
योजना के तहत 32.77 करोड़ रुपये की लागत से न्यू चारी लिफ्ट कैनाल और 37.80 करोड़ रुपये की लागत से न्यू अदसड़ लिफ्ट कैनाल का निर्माण कराया गया था, जिसे मार्च 2018 तक पूरा किया जाना था। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद नरवन क्षेत्र के टेल के किसानों को उम्मीद जगी थी कि उनकी तीन दशक पुरानी सिंचाई की समस्या दूर हो जाएगी। लेकिन विभागीय टेस्टिंग के दौरान अंडरग्राउंड पाइपलाइन बार-बार फटने से योजना पटरी पर नहीं आ सकी। न्यू चारी लिफ्ट कैनाल की पाइप चारी हेड और चारी-परसिया के बीच तथा न्यू अदसड़ लिफ्ट कैनाल की पाइप अदसड़ और बसंतपुर के बीच अब तक नौ बार फट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed