{"_id":"678bef22af7e195afb0889e2","slug":"even-after-13-years-512-houses-being-built-worth-rs-13-crore-are-incomplete-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-123250-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 13 साल बाद भी अधूरे हैं 13 करोड़ से बन रहे 512 आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 13 साल बाद भी अधूरे हैं 13 करोड़ से बन रहे 512 आवास
विज्ञापन
घोरावल में करीब 13 करोड़ की लागत से शुरू हुआ 512 आवासों का निर्माण 13 वर्षों बाद भी पूरा नहीं हो पाया। आधे-अधूरे यह भवन बिना किसी उपयोग के ही खंडहर में तब्दील हो गए।
जिन लोगों के लिए यह आवास बन रहे थे, बाद में उन्हें अन्य योजनाओं से लाभान्वित कर दिया। लिहाजा अब उन्हें भी इस आवास की आवश्यकता नहीं। आवास निर्माण पर खर्च हुए करोड़ों का हिसाब भी अब देने वाला कोई नहीं है।
इंडियन हाउसिंग सोसायटी डेवलपमेंट प्रोग्राम (आईएचएसडीपी) के तहत कार्यदाई संस्था सीएंडडीएस व डूडा की तरफ से वर्ष 2011 में नगर क्षेत्र में 512 आवासों का निर्माण शुरू हुआ था। इसमें नगर के हरिजन बस्ती में 80, कुशवाहा बस्ती में 96, नौगवां नंदलाल के पास 96 और कांशीराम कॉलोनी के पास 240 आवास बनना था।
विज्ञापन
इन आवासों का निर्माण 2018 में पूरा हो जाना था, मगर ज्यादातर आज तक यह पूर्ण नहीं हो पाए। हरिजन बस्ती में करीब सभी आवासों का आवंटन ही किया गया है।
कुशवाहा बस्ती, नौगवां, कांशीराम काॅलोनी समेत अन्य जगहों पर आवास अभी भी अधूरे पड़े हैं।
इन अधूरे आवासों में अवैध रूप से तमाम लोगों का कब्जा बना हुआ है तो कुछ अधूरे आवास पशुओं के रहने का अड्डा बन गया है। जो आवास बनकर तैयार हैं, उनमें अधिकांश में अभी तक फिनिशिंग का कार्य पूरा नहीं हुआ है।
इस योजना का फार्म भरने वाले अभ्यर्थी अभी तक आवास मिलने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इनमें से ज्यादातर को पीएम आवास सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिल चुका है।