फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Entered the house and beat up people, case filed against 4 people including a woman

Sonebhadra News: घर में घुसकर मारपीट, महिला समेत 4 पर केस

Fri, 11 Apr 2025 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Entered the house and beat up people, case filed against 4 people including a woman
विंढमगंज। अनुसूचित जाति की महिला के साथ मारपीट व अभद्रता के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

ग्राम धूमा निवासी अनुसूचित जाति की इंद्रावती देवी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 5 सितंबर 2024 की सुबह लगभग 8 बजे वह अपने घर पर मौजूद थी। तभी गांव के ही कलावती देवी, अमरेश यादव, ललिता कुमारी और संतोष यादव हाथ में लाठी-डंडा लेकर उनके दरवाजे पर आए। उन पर तंत्र-मंत्र कर भैंस को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाकर जातिसूचक गालियां देने लगे। इंद्रावती देवी के विरोध करने पर चारों ने उनके साथ मारपीट की। जब वह जान बचाकर घर के अंदर भागी तो आरोपियों ने घर में घुसकर पिटाई की। शोर सुनकर जब उनके पति बचाने आए तो उन्हें भी पीटा गया। पड़ोसियों के बीच-बचाव के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इसमें पीड़िता व उसके पति को गंभीर चोटें आईं। बताया कि आरोपियों ने पूर्व में भी कई बार मारपीट की थी, जिसकी शिकायत थाना विंढमगंज में की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed