{"_id":"5878fac54f1c1b577fbab491","slug":"enraged-people-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Fri, 13 Jan 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सलखन में सड़क हादसे के दौरान लगा जाम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव में शुक्रवार की सुबह आज्ञात वाहन की चपेट में आने से पटवध निवासी कमालु केवट (45) की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के साथ ही आसपास के लोगों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग को जाम कर दिया। इसकी वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। अंत में ओबरा सीओ के कार्रवाई करने के साथ ही मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताया जाता है कि पटवध गांव निवासी कमालु केवट (45) सुबह 10 बजे वाराणसी- शक्तिनगर मार्ग से बसकटवा टोले की तरफ जा रहे थे, उसी समय तेज रफ्तार आए एक आज्ञात वाहन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जिस समय कमालु का एक्सीडेंट हुआ उस समय चोपन थाने के तीन सिपाही ट्रकों से अवैध वसूली, इंट्री में व्यस्त थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर परिजनों को पहुंचते ही आसपास के लोगों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंची चोपन पुलिस ने जाम समाप्त कराने का बखूबी प्रयास किया, किंतु लोग नहीं माने।
कुछ ही देर बाद कई थाने और चौकी की पुलिस भी पहुंच गई। ओबरा सीओ प्रवीण कुमार यादव ने मृतक के परिजनों को कानूनी कार्रवाई के साथ ही कृषि बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान चोपन से सलखन तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम छूटने के बाद आवागमन बहाल हो गया, तब सभी लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।