फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Enraged by the lathi charge, the advocates stopped

Sonebhadra News: लाठीचार्ज पर भड़के अधिवक्ताओं ने ठप रखा कार्य, निकाला जुलूस

Wed, 30 Aug 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Enraged by the lathi charge, the advocates stopped
सोनभद्र/दुद्धी। हापुड़ में साथियों पर लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को जिले के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। घटना की निंदा करते हुए दोषी पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने के समर्थन में भी आवाज बुलंद की गई।
विज्ञापन

सोनभद्र बार एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर हापुड़ की घटना की कड़ी निंदा की। विरोध प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि पुलिस की मनमानी ठीक नहीं है। अगर घटना में शामिल पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो अधिवक्ता उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन में चंद्र प्रकाश दुबे, मनोज कुमार मिश्र, अखिलेश कुमार मिश्र, रोशन लाल यादव, त्रिपुरारी मिश्र, प्रदीप सिंह, शारदा प्रसाद मौर्य, रमाशंकर चौधरी, अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, आशीष आदि शामिल रहे। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार में अध्यक्ष रामचंद्र सिंह व महामंत्री विमल प्रसाद सिंह की मौजूदगी में बैठक कर घटना पर आक्रोश जताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुद्धी: हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में दुद्धी व सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। मुंसिफ कोर्ट परिसर से जुलूस निकालकर पूरे नगर में भ्रमण किया। नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता तहसील परिसर पहुंचे। यहां नवागत तहसीलदार अरुण कुमार गिरी को मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। लाठी चार्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विरोध प्रदर्शन में सिविल बार अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, दुद्धी बार के अध्यक्ष रामपाल जौहरी, प्रभु सिंह, प्रेमचंद यादव, अमिताभ जायसवाल, सत्यनारायण यादव, आशीष गुप्ता, विंध्याचल शर्मा, अरुणोदय जौहरी, पीसी गुप्ता, राहुल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article