फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Enhanced security of court-Collectorate

कचहरी-कलेक्ट्रेट की सुरक्षा बढ़ी

Thu, 19 Jan 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Thu, 19 Jan 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Enhanced security of court-Collectorate
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर की जा रही चौकसी, भीतर जाने वालों की चेकिंग
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर कचहरी और कलेक्ट्रेट की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस-पीएसी जवानों ने गुरुवार को सुबह से ही राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसकी वजह से कचहरी में तरह-तरह की चर्चा होती रही। सूत्रों की मानें तो आईबी की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन एसपी लल्लन सिंह ने ऐसी सूचना से साफ इंकार किया है।
विज्ञापन

बता दें कि नक्सल प्रभावित सोनभद्र जिले की राबर्ट्सगंज कचहरी की सुरक्षा के लिए पहले से ही पीएसी जवानों की तैनाती की गई है। लेकिन गुरुवार को अतिरिक्त पुलिस फोर्स के आने से कचहरी परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस फोर्स ने सिर्फ गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाना बताया, लेकिन यह बात लोगों के गले से नीचे नहीं उतर रही थी। जगह-जगह यहीं चर्चा होती रही कि आईबी की ओर से कचहरी को असुरक्षित बताया गया है। यहीं वजह है कि फोर्स ने मेटल डिटेक्टर के जरिए सघन वाहनों की जांच के साथ ही संदिग्ध लोगों की तलाशी ली। सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रभुनरायन पांडेय एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री अतुल प्रताप सिंह ने कचहरी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वकीलों से उनके वाहनों का नंबर मुहैया कराने को कहा है। इसके अलावा कचहरी में अपने ड्रेस में ही आने का आग्रह किया है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस और पीएसी जवानों को पहचान करने में सुगमता हो सके। उन्होंने कहा कि अपने वाहनों को अपनी सीट से दूर एक जगह पर सभी लोग रखें, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संदर्भ में एसपी लल्लन सिंह ने कहा कि आईबी की ओर से कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर कचहरी और कलेक्ट्रेट की सुरक्षा को विशेष रूप से बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed