{"_id":"61647aee8ebc3e05e7666d1e","slug":"engineers-will-not-work-if-resources-are-not-available-sonbhadra-news-vns616768166","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसाधन नहीं तो काम नहीं करेंगे इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसाधन नहीं तो काम नहीं करेंगे इंजीनियर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य विद्युत जूनियर इंजीनियर संगठन के लखनऊ स्थित निगम मुख्यालय पर एक अक्तूबर से चल रहे अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन के समर्थन में ओबरा परियोजना के ऊर्जा भवन पर सोमवार को गेट सभा हुई। कर्मचारियों ने कहा कि संसाधन नहीं मिलेगा तो इंजीनियर काम नहीं करेंगे।
सभा में शाखाध्यक्ष इंजीनियर अभय प्रताप सिंह ने कहा कि ऊर्जा प्रबंधन की ओर से प्रोन्नत सहायक अभियंताओं को तीसरा टाइम स्केल एक वर्ष से लंबित रखा गया है, जो न्याय संगत नहीं है। प्रबंधन अवर अभियंता संवर्ग को देय वेतन में कटौती कर रहा है। कहा कि ऊर्जा प्रबंधन प्रदेश सरकार एवं प्रदेश की जनता के बीच आंदोलनरत बिजलीघर के अवर अभियंताओं एवं प्रोन्नत अभियंताओं के आंदोलन की नकरात्मक छवि बनाने की कुटिल चाल चल रहा है। इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि आंदोलन के इस चरण में केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर संसाधन नहीं तो काम नहीं के क्रम में जहां साधन नहीं दिया गया है वहां प्रदेश भर के अवर अभियंता नियमानुसार कार्य करते हुए अपना सीयूजी सिम बन्द रखेंगे एवं ऑनलाइन कार्य नहीं करेंगे। सभा में कमलेश कुमार, विजय कुशवाहा, अशरफ, नीरज यादव, गोपीचंद, बालगोविंद सहित भारी संख्या में अवर अभियंता एवं प्रोन्नत अभियंता मौजूद रहे।