फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Engineer mobilized against harassment in Sonbhadra

सोनभद्र में उत्पीड़न के खिलाफ अभियंता हुए लामबंद

Thu, 04 Mar 2021 06:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
Engineer mobilized against harassment in Sonbhadra
राबर्ट्सगंज अधिक्षण कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते विद्युत मजदूर संगठन के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
ओबरा। निगम प्रबंधन के उत्पीड़न के खिलाफ उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम ओबरा इकाई के अभियंता लामबंद हो गए हैं। बृहस्पतिवार को सदस्यों ने वीआईपी गेस्ट हाउस में बैठक की। उच्च प्रबंधन के उत्पीड़न के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि 25 फरवरी को निदेशक, तकनीकी द्वारा सभी परियोजना प्रमुखों एक पत्र जारी किया गया। बताया गया कि आने वाले समय में पावर प्लांट के विभिन्न मानकों को प्राप्त न करने की स्थिति में अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता दोषी होंगे। इस पत्र से उत्पादन निगम में कार्य कर रहे अभियंताओं व कर्मचारियों में भारी रोष है। बैठक में अभियंताओं ने प्लांट पैरामीटर प्राप्त न कर पाने पर प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही कहा कि प्रबंधन ओबरा तापीय परियोजना में खाली पड़े 352 टेक्नीशियन, 118 अवर अभियंता एवं 31 सहायक अभियंता के पदों पर नियुक्ति नहीं कर रहा है। मैन पावर नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आर एंड एम के बाद भी ओ एंड एम फंड में इजाफा नहीं किया गया है। जिसकी वजह निर्धारित पैरामीटर प्राप्त करने के लिए स्पेयर्स मिलने एवं गुणवत्ता युक्त कार्य कराने में कठिनाई हो रही है। अभियंताओं ने कहा कि कर्मियों को जबरन आरोप पत्र देकर दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। अभियंताओं का कहना था कि कर्मी निजीकरण का विरोध न कर पाए, ऐसे में उन्हें जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है। भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रही अभियंता आंदोलन करेंगे। इस मौके पर बीएन सिंह, अदालत वर्मा, राजीव कुमार, संदीप रजक, वीके दिनकर, मनोज यादव, योगेंद्र मौर्या, अजय प्रसाद, अंकित प्रकाश, सुजीत सिंह व अतुल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed