{"_id":"61bdcf5d64c21e477c74a97b","slug":"energy-conservation-is-the-only-way-to-stop-the-wastage-of-natural-resources-sonbhadra-news-vns628520263","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक संसाधनों का अपव्यय रोकना ही ऊर्जा संरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राकृतिक संसाधनों का अपव्यय रोकना ही ऊर्जा संरक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राकृतिक संसाधनों का अपव्यय रोकना ही सही मायने में ऊर्जा संरक्षण है। ऐसा करके हम समाज के साथ राष्ट्रहित में भी अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन कर सकते हैं। रेणुपावर में आयोजित ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के तहत प्रशासनिक भवन में आयोजित सभा में अध्यक्ष केपी यादव ने ये बातें कहीं। अधिकारियों व कर्मचारियों को ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाई।
उन्होंने बताया कि टरबाइन नंबर तीन व चार की रिवैपिंग कराने के अलावा पुराने ऐश डाइक पर स्थित सोलर पावर प्लांट इंस्टॉल करने के साथ ही उसकी कमीशनिंग का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि तेल, कोयला, पानी, हवा आदि प्राकृतिक संसाधनों की फिजूलखर्ची पर रोक लगाने के साथ ही ऊर्जा की खपत में कमी लाना जरूरी है। कर्मियों से छोटे-छोटे कार्यों के लिए वाहनों का प्रयोग न करने की अपील की। प्रबंधक तकनीकी अनिमेष कुमार ने सप्ताह के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी को प्रेरित किया। संचालन अशोक कुमार जैन व आभार ज्ञापन रागिनी पांडेय ने किया। इस मौके पर संजय कुमार सिंह, शैलेश सिंह, सुदिप्ता नायक, कुमार हर्षवर्धन, राजेश सैनी, सुबोध दवे, रामरतन गुप्ता मौजूद रहे।