{"_id":"5b8c1f0542c79210c7581ddf","slug":"encroachment-removed-from-city-streets-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर की सड़कों से हटाया अतिक्रमण, अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर की सड़कों से हटाया अतिक्रमण, अफरातफरी
sonbhadra
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
encroachment
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में शनिवार की रात फोर्स के साथ एसपी किरीट राठोड ने ढेला और दुकानों के सामने रखे सामानों को हटवाया। उन्होंने मातहतों को सड़क पर दुकान लगाने और दुकानों के सामने सामानों को रख कर यातायात व्यवस्था मेें व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी ने कोतवाली का निरीक्षण भी किया।
रात करीब आठ बजे राबटर्सगंज में भ्रमण कर एसपी ने यातायात व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद मेन चौक से फोर्स के साथ पैदल एसपी ने उत्तर मोहाल, धर्मशाला रोड समेत अन्य मार्गों पर भ्रमण कर सड़क पर लगे ठेले, खुचों को हटवाने के साथ ही दुकानदारों से दुकानों के बाहर सड़क पर रखे सामानों को हटवा दिया। एसपी ने सिटी विवेकानंद तिवारी और कोतवाल को मना करने के बाद भी सड़कों के पटरियों सामान रख कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
कहा कि महिलाओं द्वारा अतिक्रमण किया जाता है तो महिला पुलिस कर्मियों से उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। इसके बाद एसपी ने कोतवाली में पहुंच कर कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने दिवान से अपराध रजिस्टर, डायल 100 के संचालन आदि के बारे में जानकारी दी। एसपी ने कहा कि अगर किसी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी करने के दौरान किसी प्रकार की समस्याएं होती हो तो उसे बेहिचक अपने अधिकारियों को बताएं, ताकि समय रहते समाधान किया जा सकें। ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
उध्ार, अनपरा व शक्तिनगर थाने का रविवार को निरीक्षण करने पहुंचे नवागत पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए थाना प्रभारियों को कई सुझाव दिये। कहा कि मध्यप्रदेश की सीमा से सटे दोनों थानों में विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही चोरी की घटना होने पर प्रभारी निरीक्षकों को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई करने की बात कही।
अनपरा थाने पहुंचे नवागत पुलिस अधीक्षक किरीट राठौड ने भवन, फाइलों व पत्रावलियों का रखरखाव, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण किया। इसके साथ ही इलाके की भौगोलिक स्थिति जानने के बाद मातहतों को रात में गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया। अनपरा व शक्तिनगर में हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। परियोजनाओं से हो रही कोयला व डीजल सहित कबाड़ चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। जो भी बाधा डालेगा, उससे पुलिस सख्ती से निपटेगी। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप आम आदमी की सुनवाई हर हाल में की जाए। यहां पिपरी क्षेत्राधिकारी राहुल मिश्रा, अनपरा थाना प्रभारी शैलेश राय, शक्तिनगर थाना प्रभारी राजीव मिश्रा, पीआरओ वेद प्रकाश आदि रहे।