फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Encroachment, jammed trouble

अतिक्रमण, जाम बने मुसीबत

Mon, 09 Apr 2018 10:50 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Mon, 09 Apr 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
Encroachment, jammed trouble
कब्जा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में जगह-जगह पर सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण से आए दिन बाजार क्षेत्रों में जाम की समस्या बनी रहती है। पुलिस ने जाम की समस्या से निजात को लेकर कई बार योजना तैयार की। नो इंट्री तक लागू किया लेकिन स्थिति अब भी जस की तस है। दुद्धी बाजार में हाल में ही पटरियों पर लगी 25 दुकानों का चालान भी हुआ लेकिन अतिक्रमणकारी बाज नहीं आ रहे।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज बाजार में आए दिन जाम लग रहा। चार पहिया वाहनों के प्रवेश करने पर बाजार में जाम की समस्या ऐसी हो जाती है कि लोग परेशान हो उठते हैं। शीतला मंदिर चौराहा, रामलीला मैदान, धर्मशाला रोड, पन्नूगंज रोड और रोडवेज बस स्टैंड के पास की दुकानों के आसपास अक्सर जाम लगा रहता है। बाजार में सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने से जाम की समस्या और भी गंभीर है। कई बार पुलिस महकमें ने दुकानदारों को चेतावनी भी दी लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन


दुद्धी में अभी चंद दिन पूर्व ही कोतवाली पुलिस ने बाजार में सड़क की पटरी पर अतिक्रमण करने वाले 25 दुकानों का चालान किया। लेकिन इधर पुलिस गई उधर अतिक्रमण फिर पहले जैसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोरावल बाजार में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर, पिकअप, ट्रक, जीप, बस समेत छोटे-बड़े वाहनों का दिन भर आवागमन होता रहता है। सड़कों, नालियों व पटरियों पर अतिक्रमण से अक्सर गाड़ियां जाम में फंस जाती हैं। प्राय: स्कूली बच्चों के वाहन और एंबुलेंस भी जाम में फंसते हैं। पटरियों व नालियों पर कई दुकानदारों ने अतिक्रमण कर निर्माण करा लिया है। दिन में दुकानों के सामने बड़े-छोटे वाहनों से माल की लोडिंग अनलोडिंग होती है। मेन तिराहा, मंडी गेट, दुर्गा मंदिर तिराहा, शिवद्वार मार्ग, पुरानी बाजार समेत कई स्थान जाम के नजरिए से संवेदनशील हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed