फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Encroachers will be driven out of Kanshi Ram's residence

कांशीराम आवास से खदेड़े जाएंगे अतिक्रमणकारी

Sat, 17 Jul 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Encroachers will be driven out of Kanshi Ram's residence
राबर्ट्सगंज के कांशीराम शहरी आवासीय परिसर में अवैध ढंग से कई लोगों ने कब्जा कर रखा है। डीएम अभिषेक सिंह ने डूडा के पीओ को अवैध रुप से आवासों में रह रहे लोगों को खदेड़ते हुए पात्रों को आवांटित करने का निर्देश दिया है। पुलिस की मौजूदगी में डूडा पीओ राजेश उपाध्याय अतिक्रमण हटवाने की तैयार कर चुके हैं। जल्द ही अतिक्रमण हटाए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ माह पूर्व कई लोगों ने डीएम को मांगपत्र देकर अवगत कराया है कि राबर्ट्सगंज नगर में गरीबों के लिए बनाए गए कांशीराम आवास में कुछ अपात्र लोगों ने कब्जा कर रखा है। इतना ही नहीं कई गरीबों को आवांटित आवासों में भी रह रहे हैं। लाभार्थी आवास में रहने के लिए जा रहे हैं तो उन्हें धमकी देकर भगा दिया जा रहा हैं। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका और डूडा से शिकायत की जांच कराई तो काफी हद तक बात सही निकाली। डूडा के परियोजना अधिकारी राजेश उपाध्याय का कहना है कि कांशीराम आवास में अवैध ढंग से रह रहे सभी लोगों को हटाकर जिन लोगों को आवांटित किया गया है उन्हें आवासिक कराने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही फोर्स की मौजूदगी में अतिक्रमणकारियों के चंगुल से आवासों को खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed