{"_id":"655cdeb28a6fae6bc80a896a","slug":"empower-yourself-by-taking-advantage-of-the-schemes-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-6101-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं का लाभ लेकर खुद को सशक्त करें : अनुप्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं का लाभ लेकर खुद को सशक्त करें : अनुप्रिया
विज्ञापन
सोनभद्र। विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को सदर ब्लॉक के लोढ़ी पहुंची। इसमें सरकार की योजनाओं के माध्यम से पात्रों को लाभ दिलाने पर जोर दिया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से उनकी महत्ता बताई गई। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विभिन्न योजनाओं के तहत पात्रों को लाभान्वित किया। कहा कि योजनाओं का लाभ लेकर खुद को सशक्त करें। कोन ब्लॉक के ब्रह्मौरी गांव में भी यात्रा का स्वागत हुआ।
लोढी के पंचायत भवन में हुए कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने यह यात्रा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्प यात्रा है। सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। विभाग लोगाें के बीच जाकर अपनी योजनाएं बता रहे हैं। उसका लाभ दिलाने के लिए आवेदन भी करा रहे हैं। इस दौरान लाभान्वित हुए परिवारों की कहानी भी उन्हीं की जुबानी जानने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे दूसरे लोगाें को भी प्रेरणा मिल सके।
समूह की महिलाओं के सफलता की कहानी सुनने के बाद उन्होंने उनकी सराहना की। कहा कि वह अपने रोजगार के माध्यम से धन अर्जन कर अपने जीवन स्तर में सुधार ला रही हैं और अपने को सशक्त भी कर रहीं हैं। इस विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य भी यही है। यात्रा में एलईडी वैन के माध्यम से केंद्र की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को विकसित राष्ट्र की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सांसद पकौड़ी लाल कोल, सीडीओ सौरभ गंगवार, जिलाध्यक्ष सत्य नारायण पटेल, डीडीओ शेषनाथ चौहान, सीएमओ डाॅ. अश्वनी कुमार, डीपीआरओ विशाल सिंह, उप निदेशक कृषि जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।