Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Employment workers (rozgar sevaks) have boycotted work and are staging a protest.

Sonebhadra News: रोजगार सेवकों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

Fri, 27 Nov 2026 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Employment workers (rozgar sevaks) have boycotted work and are staging a protest.
ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर ग्राम रोजगार सेवकों ने कार्य बहिष्कार करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री मांगपत्र एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ एवं ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व विनय कुमार पांडेय और संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक सुरेश कुमार ने किया। इसमें जनपद के सभी विकास खंडों के ग्राम रोजगार सेवक और मनरेगा (वीपी जी राम जी) कर्मी शामिल हुए। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी और अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान में आयोजित मनरेगा कर्मचारी महासम्मेलन में मुख्यमंत्री ने एचआर पॉलिसी लागू करने, नियमित मानदेय भुगतान सहित अन्य सुविधाएं देने की घोषणा की थी। इसके बावजूद पांच वर्षों से कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इससे ग्राम रोजगार सेवक खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर सुरेश प्रसाद, प्रभात सिंह चंदेल, श्याम बिहारी, प्रदीप सिंह राणा, अभिलाष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed