फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Employment fair in employment office tomorrow, seven companies will come

Sonebhadra News: सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला कल, सात कंपनियां आएंगी

Thu, 29 Aug 2024 03:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Employment fair in employment office tomorrow, seven companies will come
जिले के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए 30 अगस्त को सुबह 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। मेले में निजी क्षेत्र की सात कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि रोजगार मेला में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (सोनभद्र डिपो) में संविदा पर चालक की भर्ती, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट (वांछित योग्यता-आईटीआई वेल्डर या इंस्ट्रुमेन्ट), कास्त्रो माइक्रो क्रेडिट, वाराणसी, लैट्रीक स्टाफिंग नोएडा, एडेको इंडिया प्राइवेट लिमिटेड वाराणसी, मदरसन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पुणे महाराष्ट्र, एसआईआईसी (एनएसडीसी) वाराणसी आदि कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

साक्षात्कार के माध्यम से विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नियोजकों की तरफ से जिला सेवायोजन कार्यालय में लिया जायेगा। यह रोजगार मेला निशुल्क है। इसके लिए कोई यात्रा व्यय देय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed