{"_id":"6671e5b0034f964ae30f7bf4","slug":"employees-assaulted-at-rto-check-post-glass-of-vehicles-broken-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-114416-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: आरटीओ चेकपोस्ट पर कर्मचारियों से मारपीट, वाहनों के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: आरटीओ चेकपोस्ट पर कर्मचारियों से मारपीट, वाहनों के शीशे तोड़े
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ सीमा के धनवार स्थित आरटीओ चेकपोस्ट में सोमवार की रात करीब एक बजे यूपी से पहुंचे 5-6 लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। वहां खड़े वाहनों के शीशे तोड़े एवं आरटीओ चेक पोस्ट में कार्यरत कर्मचारियों से मारपीट की। यह घटना सीसी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
यूपी व छत्तीसगढ़ की सीमा पर धनवार में स्थित आरटीओ चेक पोस्ट में सोनभद्र नंबर की एक पिकअप पहुंची थी। इसका पीछा कुछ बाइक सवार युवक कर रहे थे। जब पिकअप का चालक आरटीओ चेक पोस्ट के समीप पहुंचा तो उससे मारपीट करने पर उतारू हो गए।
वहां तैनात आरटीओ चेक पोस्ट के कर्मचारियों ने बीच बचाव करते हुए दोनों को शांत कराया और वापस भेज दिया। घटना के बाद पिकअप चालक ने अपने घर यूपी के सीमावर्ती इलाके में फोन कर बताया कि मेरे साथ आरटीओ चेक पोस्ट पर मारपीट हुई है।
विज्ञापन
इसके बाद 5-6 की संख्या में लोग आरटीओ चेक पोस्ट पहुंच गए और वहां तैनात कर्मचारियों से मारपीट करने लगे। पास में रखी कुर्सियों, आने जाने वाले वाहनों के शीशे तोड़ दिए। चेक पोस्ट के कार्यालय में भी युवकों ने घुसने का प्रयास किया। घटना की पूरी जानकारी आरटीओ चेक पोस्ट अधिकारी ने बसंतपुर थाने में दी। बसंतपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं के साथ मामला दर्ज किया है।