फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Emphasis on social security of women, strengthening of educationEmphasis on social security of women, strengthening of education

महिलाओं केसामाजिक सुरक्षा, शिक्षा की मजबूती पर जोर

Sun, 08 Mar 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on social security of women, strengthening of educationEmphasis on social security of women, strengthening of education
Emphasis on social security of women, strengthening of educationEmphasis on social security of women, strengthening of education
सोनभद्र। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस रविवार को मनाया गया। इसको लेकर जगह-जगह पर गोष्ठी हुई। गोष्ठी में महिलाओं के सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा की मजबूती पर जोर दिया गया। इस दौरान महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

लोढ़ी स्थित आयुष अस्पताल परिसर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया। इसके साथ ही शासन की ओर से महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारें में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, रचना तिवारी, चंदा मिश्रा, सावित्री, महिला कल्याण अधिकारी नीतू यति ङ्क्षसह, दीपिका सिंह सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राबर्ट्सगंज में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। महिला कर्मचारी रंभा ने जन आरोग्य मेले का उद्घाटन की। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.प्रेम नाथ ने संदेश दिया कि महिलाओं का सम्मान देश का सम्मान है। इस मौके पर अर्बन प्रभारी डॉ.जेपी सिंह, फार्मासिस्ट मनोज कुमार, एलटी राहुल कुमार, मलेरिया निरीक्षक आनंद मिश्रा, नसीम होम्योपैथिक, चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी एवं एलोपैथिक चिकित्सा अधिकारी सहित तमाम आंगनबाड़ी, आशा एएनम मौजूद रहे। इसी तरह विकास नगर मोहल्ले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी में महिलाओं के सुरक्षा, शिक्षा पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं पुरुषों के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और देश में नाम रोशन कर रही हैं। महिलाओं के उत्थान और विकास के बारें में जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर होने की जरूरत है। इस अवसर पर पुष्पा सिंह, मंजू गिरी, प्रमिला जायसवाल, संगीता पाठक, गीता सिंह, रिंकी सिंह, पूजा त्यागी, गुलाबी देवी, बिंदु देवी आदि रहे। महिला पतंजलि योग समिति राबर्ट्सगंज की ओर से योग की कक्षा में योग व यज्ञ हवन का संस्कार किया गया। प्रभारी व मुख्य योग शिक्षिका अनीता गुप्ता के साथ-साथ वैदिक शिक्षा प्रज्ञ बहने पुष्पा मनोरमा व उषा द्विवेदी द्वारा देव यज्ञ प्रार्थना मंत्र का संस्कार कराया गया। इस अवसर पर प्रतिभा सोनी, ममता गुप्ता, अर्चना, सरोज द्विवेदी, संगीता, अनीता आदर्श, मनीषा, सरिता, सुमनलता, बीना गुप्ता, रीना, मंजू जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed