{"_id":"6a0cb7a4db2979b6a40e57d7","slug":"emergency-services-will-soon-begin-in-the-old-building-of-the-district-hospital-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-146697-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जिला अस्पताल के पुराने भवन में जल्द शुरू होंगी इमरजेंसी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जिला अस्पताल के पुराने भवन में जल्द शुरू होंगी इमरजेंसी सेवाएं
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज स्थित पूराना जिला अस्पताल का भवन। संवाद
सोनभद्र। जिला अस्पताल के पुराने भवन में जल्द इमरजेंसी सेवाएं शुरू की जाएंगी। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की तरफ से भवन चिकित्सा विभाग को हैंडओवर करने के साथ ही इसकी कवायद तेज कर दी गई है। भवन के रंग-रोगन, साफ-सफाई का कार्य शुरू किया जा रहा है। भवन को दुरूस्त करने के लिए एनसीएल की ओर से सीएसआर मद से धन उपलब्ध कराने पर सहमति मिल चुकी है। कार्य पूरा होते ही प्रसव केंद्र और अर्बन पीएचसी दोनों को पुराने जिला अस्पताल भवन में शिफ्ट किया जा सके, इसके लिए विभागीय स्तर पर भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
पहले जिला अस्पताल का संचालन राॅबर्ट्सगंज शहर के मध्य स्थित भवन में होता था। जिला अस्पताल लोढ़ी शिफ्ट होने के बाद इस भवन में महज कुछ दफ्तर और ब्लड बैंक का संचालन रह गया। पिछले वर्ष ब्लड बैंक भी मेडिकल कॉलेज परिसर में चले जाने के बाद इस भवन का एक बड़ा हिस्सा निष्प्रयोज्य स्थिति में पहुंच गया। जिला अस्पताल लोढ़ी जाने के बाद से ही नगर में सिटी अस्पताल की मांग की जा रही है। रात में यहां इमरजेंसी सेवा उपलब्ध न होने से लोगों छह किमी दूर लोढ़ी जाना पड़ता है या फिर निजी अस्पतालों की शरण लेनी पड़ती है। रात में दवा की भी दुकानें बंद रहने से नगर के लोगों को इमरजेंसी की स्थिति में खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। ब्लड बैंक मेडिकल कॉलेज परिसर में जाने के बाद इस कवायद को मूर्तरूप देने की पहल भी शुरू हुई लेकिन भवन का स्वामित्व मेडिकल कॉलेज के पास जाने से की जा रही पहल पर ग्रहण सा लग गया।
और दूर हो गई बाधा
पेंच फंसने के बाद सीएमओ ने मामले से डीएम को अवगत कराया। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कई बार इस मसले पर चर्चा हुई। पिछले दिनों हुई समिति के बैठक में भी नगर के मध्य 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का मसला उठा। इसका परिणाम यह हुआ कि जिला अस्पताल का पुराना भवन पूर्व की तरह मेडिकल कॉलेज से हैंडओवर होकर चिकित्सा विभाग के अधिकार में आ गया।
विज्ञापन
पुराना जिला अस्पताल भवन स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर हो गया है। इसमें नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और प्रसव केंद्र दोनों का संचालन जल्द शुरू हो सके, इसके लिए कवायद भी शुरू कर दी गई है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द राॅबर्ट्सगंज के लोगों को नगर में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। -डाॅ. पंकज कुमार राय, सीएमओ।