फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Emergency is the dark chapter of democracy

लोकतंत्र का काला अध्याय है आपातकाल

Fri, 25 Jun 2021 06:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Emergency is the dark chapter of democracy
राबर्ट्सगंज पुसौली स्थित भाजपा कार्यालय में लोकतंत्र सेनानी तीरथराज को सम्मानित करते भाजपा जि? - फोटो : SONBHADRA
आपातकाल में यातनाएं झेलने वाले लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को भाजपा ने शुक्रवार को जिला कार्यालय पर सम्मानित किया। लोकतंत्र की रक्षा में उनके योगदान को सराहा और तत्कालीन सरकार की आलोचना की।
विज्ञापन

जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व सदर विधायक भूपेश चौबे ने लोकतंत्र सेनानी शिव शंकर गुप्ता, पूर्व विधायक तीरथराज और सुरेंद्र बरनवाल को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम और नारियल देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन कांग्रेस की सरकार देश में आपातकाल लागू किया। उस समय जनसंघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को खोज खोज कर जेल में डाला गया। उनके साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पद और महत्वाकांक्षा के लिए आपातकाल लगाया था। कांग्रेस के इस दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में जनसंघ काल से ही भाजपा के साथ साथ विविध अनुसांगिक संगठन के राष्ट्रवादी कार्यकर्ता लाठी गोली की परवाह किए बिना लड़ते आ रहे हैं।
विज्ञापन

सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस की क्रूर सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की थी। आपातकाल देश के लिए काला अध्याय है। संचालन राम सुंदर निषाद ने किया। इस दौरान शंभूनारायण सिंह, उदयनाथ मौर्य, ओमप्रकाश दुबे, कृष्णमुरारी गुप्ता, संतोष शुक्ला, अजीत रावत, अनूप तिवारी, ध्रुवकांत द्विवेदी, बलराम सोनी, रजनीश रघुवंशी, विमलेश पटेल, सुनील सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोरावल: इमरजेंसी के खिलाफ संघर्ष के दौरान जेल जाने वाले लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। घोरावल भाजपा मंडल की ओर से कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सेनानियों के घर जाकर उनका माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया। सेनानी रमाशंकर त्रिपाठी, विश्वनाथ सिंह, हरिशंकर त्रिपाठी सम्मानित हुए। कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री अमरनाथ पटेल, कैलाश सिंह बैसवार, अरूण कुमार पांडेय, शिवदास शास्त्री, दिनेश सिंह, गणेश बैसवार, हनुमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed