फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   elyumeeniyam lada trak palata, aavaagaman prabhaavit

एल्युमीनियम लदा ट्रक पलटा, आवागमन प्रभावित

Mon, 19 Oct 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
elyumeeniyam lada trak palata, aavaagaman prabhaavit
रेणुकूट। पिपरी नगर क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक एल्युमिनियम लदा ट्रक खराब सड़क की वजह से पलट गया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। नगरवासियों ने सड़क निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के समीप गुप्ता होटल के पास सोमवार की सुबह शक्तिनगर की ओर जा रहा एक एल्युमिनियम लदा ट्रक जर्जर सड़क की वजह से सड़क पर पलट गया। इस दौरान आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रक को हटवाया तब जाकर यातायात सुचारू रूप से जारी हो सका। कांग्रेसी नेता वीके मिश्रा ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में लगी कंपनी द्वारा लापरवाही बरतने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। परंतु सड़क निर्माण से जुड़े लोगों का 1 सप्ताह से कहीं पता नहीं है। उन्होंने कहा कि जब सड़क निर्माण शुरू हुआ तो लोगों को लगा कि अब जर्जर सड़क से मुक्ति मिल जाएगी मगर नगर में सड़क पर ही जगह-जगह सोलिंग और भस्सी छोड़कर सड़क निर्माण से जुड़े लोग गायब हो गए हैं जिससे नगरवासियों को पहल े से भी ज्यादा परेशानी हो रही है। कंपनी द्वारा एक सप्ताह से नगर क्षेत्र में कार्य नहीं किया जा रहा है। बीते रविवार की रात ग्रासिम मोड़ तक सड़क बनाने के बाद कंपनी के कर्ता धर्ता सड़क निर्माण अधूरा छोड़कर लापता हैं। नगर के लोगों ने तत्काल सड़क मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed