फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Elephants ruined 15 acres of crop

हाथियों ने 15 एकड़ फसल को किया बर्बाद

Tue, 10 Aug 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Elephants ruined 15 acres of crop
बभनी थाना क्षेत्र के जंगली हाथी के चहलकदमी से नष्ट मक्का की फसल। - फोटो : SONBHADRA
जिले से सटे छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक बार फिर से 12 हाथियों के दल ने मंगलवार को 15 एकड़ से अधिक धान और मक्के की फसल को नुकसान पहुंचाया है। दो गांवों में कई घरों को भी नष्ट कर चुके है। पड़ोसी राज्य में हाथियों का उत्पात जारी रहने से सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

वन कर्मियों के लाख प्रयाय करने के बाद भी हाथियों का उत्पात कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को भी हाथियों के झुंड ने फसलों को बर्बाद कर दिया। इससे जंगल के किनारे झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले ग्रामीण दहशत में है। ग्रामीण रात में पंचायत भवन और स्कूलों को अपना अस्थाई आशियाना बनाकर रातजगा करने पर मजबूर हैं। वहीं वन विभाग के अधिकारी ग्रामीणों के क्षतिपूर्ति का आंकलन कर उन्हें मुआवजा दिलाने की बात कह रहे हैं। हाथियों के इस दल में 6 मादा, 3 नर, 3 शावक हाथी शामिल हैं। इस संबंध में उप वन मंडल अधिकारी श्याम सिंह देव का कहना है कि हाथी अब भी गिरवानी और सोनपुर के जंगलों में मौजूद हैं। ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की हिदायत दी गई है। साथ ही हाथियों के दल से प्रभावित होकर आश्रय स्थलों में रह रहे ग्रामीणों को राशन और बर्तन उपलब्ध करवा दिया है। कहा कि वर्तमान समय में हाथियों का झुंड सोनहत के जंगल में है। टीम हाथियों को जंगल में खदेड़ने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed