फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Elephants demolished houses of six farmers

हाथियों ने छह किसानों का ढ़हाया घर

Tue, 08 Sep 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Elephants demolished houses of six farmers
बभनी। हाथियों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। रविवार की रात में हाथियों का झुंड मध्य प्रदेश के गोभा से फिर छत्तीसगढ़ के गोगवार में पहुंच कर छह किसानों का घर ढहा दिया और दर्जनों किसानों के फसलों को नुकसान पहुंचाया। हाथियों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों में दहशत ब्याप्त है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लगातार पांच दिनों तक हाथियों का झुंड मध्य प्रदेश के गोभा तथा कोडार गांव में उत्पात मचाया।इस पांच दिनों में दर्जनों किसानों के आशियाने को उजाड दिया तथा सैकड़ों किसानों के फसलों को नुकसान पहुंचाया। मध्य प्रदेश के गोभा परिक्षेत्र के वन कर्मियों ने हाथियों को अपने क्षेत्र से खदेड़ा तो फिर हाथियों का झुंड छत्तीसगढ़ के गोगवार गांव में पहुंच गया। रविवार को रात्रि में गोगवार गांव में जमकर उत्पात मचाया और छ: किसानों मोहर लाल पुत्र ठकुरी पंडो,विजय कुमार पुत्र रामनाथ, रामसागर पुत्र कृष्णा प्रसाद, छोटेलाल पुत्र मोहरलाल,धर्मशाय पुत्र रंगलाल और रामदेव पुत्र शिवधन के घरों को ढहा दिया। घरों को ढहाने के बाद दर्जंनो किसानों के मक्का,धान और तिल के फसल को काफी नुकसान पहुंचाया। गोभा परिक्षेत्र के वन दरोगा रमजान खान ने बताया कि हाथियों का झुंड एमपी क्षेत्र से छत्तीसगढ़ राज्य के रघुनाथ नगर वन परिक्षेत्र में चला गया है।उधर रघुनाथ नगर वन परिक्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी रामशरन राम ने बताया कि हाथियों का झुंड गोगवार गांव में किसानों के घरों को गिराया है तथा दर्जनों किसानों के फसलों को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि वन परिक्षेत्र के एक्सपर्ट हाथियों को तमोर पिंगला सेंचुरी एरिया में खदेड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed