फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Elephants demolish the homes of four farmers

हाथियों ने चार किसानों के घर गिराए, फसलों को रौंदा

Wed, 09 Sep 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Elephants demolish the homes of four farmers
बभनी। छत्तीसगढ़ के सेंचुरी एरिया से भटके हाथियों के झुंड ने मंगलवार की रात कर्री गांव में उत्पात मचाया। चार किसानों के घर गिरा दिए और फसलों को रौंद डाला। किसान रातभर झोपड़ियों में दुबके रहे। लगातार हो रहे हाथियों के हमलों से किसानों की नींद उड़ गई है। हालांकि छत्तीसगढ़ प्रशासन पीड़ित परिवार को खाद्यान्न सामग्री देने के साथ ही सहायता राशि भी मुहैया कराने में जुटा है।
विज्ञापन

मालूम हो कि सोमवार को हाथियों का झुंड गोगवार से होते हुए कर्री ग्राम पंचायत पहुचा था। जहां चार किसानों के मकान का क्षतिग्रस्त कर डाला था। मंगलवार को भी इसी गांव में रात को हाथियों ने उत्पात मचाया और चार किसानों रामदेव, रामप्यारे, सुनील और किशन का घर गिरा दिया। साथ ही दर्जनों किसानों की फसलों को रौंड डाला। किसानों ने पूरी रात जाग कर बिताई। छत्तीसगढ़ रघुनाथ नगर वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रामशरन राम ने बताया कि हाथियों का झुंड सेंचुरी एरिया से भटक कर आ गया है। उन्हें लगातार खदेड़ा जा रहा है। लेकिन बरसात में घना जंगल होने की वजह से सफलता नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित किसानों को खाद्यान्न दिया जा रहा और मकानों की क्षतिपूर्ति का आकलन कर शासन से सहायता राशि दिलाई जाएगी। हाथियों के भय से सीमावर्ती प्रान्त मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर भी भय का माहौल है। वन विभाग के अनुसार हाथियों का दल कर्री गाव के जंगल मे अभी भी डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed