फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Elephants demolish houses of three farmers

हाथियों ने तीन किसानों का गिराये घर

Sun, 13 Sep 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Elephants demolish houses of three farmers
बभनी। बीस दिन तक इलाके में उत्पात मचाने के साथ तीन किसानों का घर गिराते हुए हाथियों का दल शनिवार की रात तमोर पिगला के जंगल में चला गया। हाथियों को जंगल की तरफ खदेड़ने में लगी वन विभाग की टीम इसके बाद काफी राहत महसूस की। वन विभाग के लोगों का कहना था कि हाथी जंगलो से भटक कर गाव में चले आते हैं। इस बार भी यह दल जंगल से ही भटक कर आया था। शनिवार की रात उन्हें जंगलो की तरफ खदेडने में कामयाबी मिल गई। हालांकि इस दौरान हाथियों ने जहां तीन किसानों के घर गिरा दिए। कई एकड़ फसल भी नष्ट कर दी।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के जंगलो से भटके हाथियो के दल शनिवार को सेंच्युरी एरिया मे पहुचने की सूचना पर सीमा पर के ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली। वन क्षेत्राधिकारी रामशरण राम ने बताया कि हाथियों को टीम को तमोर पिगला सेंच्युरी में खदेड़ दिया ।इस दौरान चकदही गांव के तीन किसानों के घरों को गिरा दर्जनो की फसलों को रौद दिया। कई दिनों से हाथियों का दल छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा मे हडकंप मचा रखा था ।दर्जनों किसानों के घरो को गिराया और सैकडो किसानों की फसलो को चौपट कर दिया।वन विभाग और ग्रामीणों की मदद से हाथियों शनिवार की रात उन्हें जंगल की तरफ खदेड़ दिया गया। वन रेंजर रामशरण राम का कहना था कि हाथियों के जंगल में जाने के बाद फिर से कोई झुंड गांवों की तरफ न आ जाए इसकी निगरानी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed