फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity workers staged a sit-in protest for three hours

Sonebhadra News: बिजली कर्मचारियों ने तीन घंटे धरना दिया

Tue, 20 May 2025 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers staged a sit-in protest for three hours
बिजली निगमों के निजीकरण के विरोध में प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत बिजली कर्मियों ने मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज डिविजन कार्यालय पर धरना दिया। दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक धरने पर बैठे कर्मचारियों ने निजीकरण को जनविरोधी करार दिया।
विज्ञापन

किसी भी हाल में निजीकरण न होने देने की आवाज बुलंद की। धरने में वक्ताओं ने कहा कि निगम प्रबंधन आंकड़ों का फर्जीवाड़ा कर घाटे को बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

आम उपभोक्ताओं पर इसका बोझ डालना चाहते हैं, जबकि इसके पीछे मुख्य मकसद निजी घरानों की मदद करना है। पावर कारपोरेशन ने अपने एआरआर को चार दिन के अंदर पुनरीक्षित कर घाटा बढ़ाचढ़ा कर नया एआरआर दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सब निजीकरण से पहले निजी घरानों की मदद करने के लिए किया जा रहा है। पावर कॉरपोरेशन की ओर से एक दिन पहले जारी सारे आंकड़े भ्रामक हैं और जानबूझकर तोड़ मरोड़ कर रखे गए हैं।

वक्ताओं ने कहा कि विरोध प्रदर्शन का यह कार्यक्रम 28 मई तक चलेगा। इसके बाद 29 अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार को बाध्य होगा। धरना प्रदर्शन में सुरेश यादव, शिवम गुप्ता, राहुल सुंदरम, विवेक कुमार, महेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, रामलाल, अविनाश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed