फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity supply to Ward No. 7, 9 and other wards came to a standstill. A transformer caught fire due to a short circuit in Naya Basti, electricity supply to 150 houses was cut off.

Sonebhadra News: वार्ड नंबर 7, 9 समेत अन्य वार्डों की बिजली आपूर्ति तरह ठप हो गईनई बस्ती में शॉटसर्किट से ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग, 150 घरों की बिजली गुल

Sun, 08 Jun 2025 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply to Ward No. 7, 9 and other wards came to a standstill. A transformer caught fire due to a short circuit in Naya Basti, electricity supply to 150 houses was cut off.
नगर क्षेत्र की नई बस्ती में रविवार सुबह एक 400 केवी का ट्रांसफाॅर्मर शॉर्ट सर्किट से जल गया। आग की लपटों को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

आग लगने से वार्ड नंबर 7, 9 समेत अन्य वार्डों की बिजली आपूर्ति तरह ठप हो गई। 150 घरों की बिजली गुल हो गई। शाम सात बजे तक बिजली बहाल नहीं हुई थी।
सुबह लगभग 7 बजे हाइटेंशन लीड के सट जाने से ट्रांसफाॅर्मर में शॉर्ट सर्किट हो गया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें व धुएं के गुबार उठने लगे। लोग घबराकर दूर हट गए।
सूचना मिलते ही अल्ट्राटेक की दमकल टीम और एडमिन हेड बन्ने सिंह राठौर मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साथ ही, स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभालने में जुट गई।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से ट्रांसफाॅर्मर से तेल का रिसाव हो रहा था, जिसकी सूचना विभाग को दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस लापरवाही के चलते आज यह हादसा हुआ, जिससे इस उमस भरी गर्मी में सैकड़ों परिवार बिजली के बिना परेशान हैं। एसडीओ आशीष शुक्ला ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर की जांच कर ली गई है और वह ठीक पाया गया है। कर्मचारी काम में लगे हुए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने विद्युत निगम से मांग की है कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर को ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed