{"_id":"6875452372ec70f42e0dda0c","slug":"electricity-supply-from-bharuha-feeder-disrupted-for-18-hours-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-131218-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: भरूहा फीडर से बिजली 18 घंटे से आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: भरूहा फीडर से बिजली 18 घंटे से आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
पसही विद्युत उपकेंद्र से संचालित होने वाले भरुहा फीडर की आपूर्ति 18 घंटे से बाधित है। इससे पानी की किल्लत के साथ ही उपभोक्ता परेशान हैं।
इस फीडर के अंतर्गत आने वाले खैराही, भदोही, भरूहा, बहेरा, टिकुरिया, चाडी, आतरवा सहित अन्य गांवों में पानी की समस्या बढ़ गई है। अन्य कार्यों पर भी बाधा हो रही है। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ रहा है।
लोगों को कभी रोस्टिंग दिखा दिया जाता है तो कभी अन्य कारणों से सप्लाई बाधित की बात बताई जा रही है। इस बारे में अवर अभियंता कमलेश कुमार ने बताया कि बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रही। समस्या को दूर कर जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद