फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity poles broken due to storm, power cut in 45 villages

Sonebhadra News: आंधी से टूटे बिजली के खंभे, 45 गांवों में बिजली गुल

Sun, 27 Apr 2025 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Electricity poles broken due to storm, power cut in 45 villages
म्योरपुर। क्षेत्र में शनिवार की रात में आई आंधी के कारण कई घरों के छप्पर उजड़ गए। तेज हवा में पेड़ों के गिरने के कारण खैराही में 33 हजार लाइन का तार और खंभे टूट गए। इससे कुंडाडीह बिजली उपकेंद्र के संबंधित 45 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर बिजली के तार टूट गए और खंभे गिर गए। सूचना के बाद बिजली निगम के अधिकारी मरम्मत कार्य में लगे हुए हैं। रविवार की शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। आंधी से आम, महुआ को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

म्योरपुर क्षेत्र के आश्रम मोड़ स्थित बनवासी सेवा आश्रम के ग्रामीण निर्माण केंद्र खैराही का टीन शेड आंधी से उजड़ गया। आंधी के कारण जगह-जगह पेड़ भी गिर गए हैं। पेड़ों के गिरने के कारण बिजली के खंभे और तार भी टूट गए हैं। कुंडाडीह बिजली उपकेंद्र के खंभे व तार खैराही गांव में टूट गए हैं। इससे विद्युत सब स्टेशन को जाने वाली विद्युत आपूर्ति शनिवार की रात में ही ठप हो गई। इससे विद्युत उपकेंद्र से जुड़े म्योरपुर, कुदरी, जामपानी, लिलासी, देवरी, किरबिल, आश्रम मोड, किरवानी, खैराही, कुसम्हा, रासपहरी, म्योरपुर, रनटोला आदि गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा आश्रम मोड़ के पास 11 हजार केवीए क्षमता का तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आश्रम मोड़, किरवानी, खैराही, कुसम्हा, रासपहरी, म्योरपुर आदि गांवों में आंधी के कारण बिजली के तार और खंभे टूट गए हैं। टूटे तारों और खंभों की वजह से क्षेत्र के 45 गांवों में अंधेरा छा गया। रात से ही आपूर्ति ठप है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीण रामकेश, रामनरेश, जगत, राधे, विजय कुमार आदि ने आंधी से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने और बिजली के खंभों व तारों की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन


---
क्षेत्र में शनिवार की रात में आई आंधी से कई स्थानों पर बिजली के खंभे और तार टूटने से आपूर्ति बाधित है। मरम्मत कार्य चल रहा है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। - विनय बिंद, अवर अभियंता-कुंडाडीह उपकेंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed