फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity output fell by fault

फाल्ट से बिजली उत्पादन गिरा

Thu, 01 Dec 2016 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Thu, 01 Dec 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
पारेषण लाइनों में बुधवार को आया फाल्ट गुरुवार को भी बना रहा। इसके चलते अनपरा में  बिजली इकाइयों के उत्पादन पर आने के बावजूद, क्षमता से आधी बिजली ही पैदा की जाती रही। स्थिति सामान्य होने तक के लिए शाम को 500 मेगावाट की सातवीं इकाई बंद भी कर दी गई। देर शाम तक अनपरा सी-उन्नाव और अनपरा-ओबरा पारेषण लाइन बंद पड़ी थी।  इन्हें चालू होने के बाद ही बिजली उत्पादन बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


 
गाजीपुर में 220 केवीए लाइन का तार टूटने के बाद अनपरा से ओबरा तक की पारेषण लाइनें ट्रिप कर गई थीं। इसके चलते 2630 मेगावाट की अनपरा परियोजना में जहां उत्पादन शून्य हो गया था।  लैंको परियोजना को भी उत्पादन के मोर्चे पर जबरदस्त झटका सहना पड़ा था। दोपहर बाद अनपरा-मऊ, अनपरा-सारनाथ लाइन तो चालू हो गई लेकिन ब्रेकडाउन में ली गई अनपरा सी-उन्नाव लाइन और अनपरा-ओबरा लाइन गुरुवार को भी बंद रही। एसडीओ पारेषण पंकज ने बताया कि अनपरा-ओबरा लाइन को टेस्ट किया जा रहा है। रात में इसे चार्ज किए जाने की उम्मीद है। वहीं अधीक्षण अभियंता पारेषण चंद्रविशाल ने बताया कि ब्रेक डाउन पर लेकर अनपरा-उन्नाव लाइन को दुरुस्त कर लिया गया है। रात में इस इकाई को चार्ज कर चालू कर दिया जाएगा। उधर, अनपरा सीजीएम त्रिभुवन तिवारी ने बताया कि सभी इकाइयां उत्पादन पर ले ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed