{"_id":"616481fd8ebc3e7fd545f480","slug":"electricity-engineers-boycott-work-for-one-hour-sonbhadra-news-vns6167772113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली अभियंताओं ने एक घंटे का किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली अभियंताओं ने एक घंटे का किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। सभी ऊर्जा निगमों का एकीकरण कर यूपीएसईबी लिमिटेड का पुनर्गठन किए जाने, विभिन्न रिक्त पदों पर पदोन्नति आदि मांगों को लेकर अभियंता संघ और ऊर्जा प्रबंधन की रार सुलझने का नाम ही नहीं ले रही है। बिजली अभियंताओं ने आंदोलन को और तेज कर दिया है।
आंदोलन के तीसरे चरण के पहले दिन सोमवार को बिजली अभियंताओं ने शाम चार से पांच बजे तक एक घंटे का कार्य बहिष्कार किया। स्थानीय परियोजना चिकित्सालय के पास एकत्रित होकर विरोध सभा की। सभा में केंद्रीय पदाधिकारियों में बीएन सिंह, अदालत वर्मा और क्षेत्रीव सचिव अंकित प्रकाश आदि ने कहा कि वितरण व पारेषण क्षेत्रों और विद्युत उत्पादन गृहों पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध न कराने से अभियंताओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि बिजली संकट के लिए ऊर्जा निगमों का कुप्रबंधन जिम्मेदार है। दूसरी ओर उनकी लंबित समस्याओं का समाधान न होने से उनके मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस दौरान एके राय, आरके सिंह, अवधेश सिंह, अशोक कुमार, मनोज यादव, जय राम वर्मा, एसके रजक, अजय प्रजापति, मनीष तिवारी, संजय सिंह, एनपी सिंह, संजय शुक्ला, अशोक कुमार यादव, अमरनाथ यादव, सनी गुप्ता, संदीप मद्धेशिया, अमित सिंह, राम दरश राम, सुजीत सिंह, सर्वेश यादव, अतुल यादव आदि रहे।