{"_id":"58af0c6b4f1c1b0511b23519","slug":"electricity-department-staff-assaulted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के कर्मचारियों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के कर्मचारियों से मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Thu, 23 Feb 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर में गुरुवार को विद्युत कनेक्शनों की जांच और राजस्व की वसूली करने के दौरान बिजली विभाग की टीम के साथ स्थानीय कुछ लोगों का विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई। लेकिन स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनो पक्षों को थाने ले गई।
जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग बकाया वसूली, वैध कनेक्शनों की जांच को लेकर अभियान चला रहा है। नगर में कई दिनों से इसके तहत जांच भी हो रही है। गुरुवार को विभाग के सहायक अभियंता चंद्रभूषण सिंह के अगुवाई में जेई विजय सिंह, विनय गुप्ता, विश्वनाथ मौर्य समेत छह लोग घर-घर जांच कर रहे थे। शाम करीब साढे़ तीन बजे मुक्खा मोड़ के पास के घरों मेें जांच के दौरान कुछ लोगों ने कनेक्शन काटने को लेकर अधिकारियों- कर्मचारियों से कहासुनी शुरू कर दी। मामला इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी 100 नंबर पर दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां से पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंच गई। थाने में वार्ता चल रही थी। एसडीओ ने इसकी तहरीर थाने में दी है। एसडीओ का कहना है कि जब उनकी टीम मुक्खा मोड़ पर जांच कर रही थी, उसी दौरान 10 से 15 की संख्या में आए लोगों ने विवाद किया और हाथापाई की।