{"_id":"666f617b927f0393310cd564","slug":"electricity-demand-reduced-by-390-mw-in-the-state-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-114328-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: प्रदेश में 390 मेगावाट कम हुई बिजली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: प्रदेश में 390 मेगावाट कम हुई बिजली की मांग
विज्ञापन
भीषण गर्मी में प्रदेश में बिजली की मांग कुछ दिनों से 30 हजार मेगावाट से ऊपर थी है। हालांकि रविवार को पीक ऑवर में यह लुढ़ककर 30 हजार मेगावाट के नीचे चली गई। करीब 390 मेगावाट बिजली की मांग कम रही।
पिछले तीन दिनों से पूरे प्रदेश में बिजली की मांग 30 हजार मेगावाट के पार चल रही है। रिकॉर्ड मांग को पूरा करने के लिए निगम की इकाइयां पूर्ण क्षमता से उत्पादन कर रहीं हैं। वहीं बृहस्पतिवार को अनपरा की 210 मेगावाट की दूसरी ईकाई वाटर फीड सिस्टम में लिकेज के कारण बंद हो गई।
शुक्रवार को ओबरा की 200 मेगावाट की 13वीं ईकाई तकनीकी कारण से बंद हो गई। रविवार को पीक आवर में बिजली की अधिकतम मांग 29946 मेगावाट और न्यूनतम मांग 24630 मेगावाट रही। निगम की सभी इकाइयों से 4425 मेगावाट का उत्पादन जारी रहा। शेष मांग को निजी क्षेत्र की ईकाईयों व सेंट्रल पूल से पूरी की गई।