अनपरा। प्रदेश में अनलाक समाप्त होते ही बिजली की मांग में इजाफा हुआ है। शनिवार को बिजली की मांग 21 हजार मेगावाट को पार कर गई जिससे बिजली की मांग को पूरा करने के लिए प्रदेश की इकाईयों को फूल लोड पर चलाने का निर्देश लोड डिस्पैच सेंटर ने दिया है।
प्रदेश में बिजली की मांग में लगातार इजाफा देखा जा रहा है जिसका कारण प्रदेश में अनलाक को समाप्त होना व सभी फैक्ट्रियां व कारखानों का शुरू होना बताया जा रहा है। शनिवार को प्रदेश में बिजली की डिमांड 21 हजार से ऊपर बनी रही। इस दौरान उत्तर प्रदेश उत्पादन निगम की 2630 मेगावाट की अनपरा तापीय परियोजना की 210 मेगावाट की पहली इकाई से 133 व 166 मेगावाट तथा 500 मेगावाट की चौथी व पांचवीं इकाई से 431 व 448 मेगावाट तथा अनपरा डी की छठवी इकाई से 481 मेगावाट का विद्युत उत्पादन किया जा रहा था जबकि अनपरा सी परियोजना की दोनों इकाइयों से क्रमश: 504 व 569 मेगावाट, ओबरा ब की 200 मेगावाट की 10वीं,11वी व 9 वी इकाई से क्रमश: 147,172,162 मेगावाट,हरदुआगंज डी की 250 मेगावाट की 8वीं व 9 वीं इकाई से क्रमश: 229 व 246 मेगावाट,पारीक्षा ब की 210 मेगावाट की तीसरी इकाई से 152 मेगावाट,चौथी इकाई से 163 मेगावाट का विद्युत उत्पादन किया जा रहा था। लोड डिस्पैच सेंटर की मानें तो सस्ती बिजली मुहैय्या कराने वाली बंद इकाईयों को जल्द ही शुरू कराने की दिशा में ठोस प्रयास किये जा रहे है।