फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity demand exceeding 23 thousand MW even after rain

बारिश के बाद भी 23 हजार मेवा पार रही बिजली की मांग

Thu, 23 Jun 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Electricity demand exceeding 23 thousand MW even after rain
मानसून की दस्तक के बावजूद बिजली की मांग बृहस्पतिवार को 23 हजार मेगावाट के पार बनी रही। मांग में कमी न आने से निगम की परियोजनाओं को कोयले का स्टॉक बढ़ाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उत्पादन निगम की परियोजनाओं ने बीते माह में कोयले की खूब किल्लत झेली है। किसी परियोजना के पास एक तो किसी के पास दो दिनों का ही कोयले का स्टॉक बचा था लेकिन रेल रैक शुरू होने और मानसून में मांग कम होने पर कोयला स्टॉक मेंटेन करने की उम्मीद बनी थी। पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट होने पर भी बिजली की मांग में कमी नहीं आई है। नतीजा परियोजनाओं में कोयला स्टॉक में खास इजाफा नहीं हो पाया है। बृहस्पतिवार को बिजली की मांग का अधिकतम आंकड़ा 23678 मेगावाट रहा। वहीं न्यूनतम मांग 16609 मेगावाट रही। अनपरा की ए इकाई से 504, बी से 889, डी से 950 और निजी क्षेत्र की लैंको इकाई से 866 मेवा का उत्पादन किया गया। अनपरा तापीय परियोजना के अधिकारी राधामोहन ने बताया कि सूबे में पिछले दिनों चली आंधी बारिश में तेजी से घटी बिजली की मांग से तेजी से कोयले का स्टॉक बढ़ा था। इन दिनों बारिश होने के बाद भी मांग में कमी न होने से थर्मल बैकिंग में कोयले का स्टॉक मेंटेन कर पाना मुश्किल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed