फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity contract labor organizations demonstrated

विद्युत संविदा मजदूर संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 10 Oct 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Electricity contract labor organizations demonstrated
राबर्ट्सगंज बिजली विभाग के एक्सईएन कार्यालय के सामने धरने पर बैठे विद्युत संविदा मजदूर संगठन के - फोटो : SONBHADRA
नगर स्थित एक्सईएन कार्यालय पर सोमवार को विद्युत संविदा मजदूर संगठनों के पदाधिकारियों ने अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। इसके बाद अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल को पत्र सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कमला तिवारी ने बताया कि उपखंड अधिकारी एवं ग्रिड पावर सिस्टम के प्रतिनिधि और विद्युत संविदा मजदूर संगठन के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई जिसमें जिले में कार्यरत हर संविदा कर्मचारियों को सेफ्टी उपकरण देने के लिए कंपनी को निर्देशित किया गया था। लेकिन समय बीत जाने के बाद भी कंपनी ने किसी भी केंद्र पर किसी भी संविदा कर्मी को कोई भी सेफ्टी उपकरण नहीं उपलब्ध कराया है। इससे संविदा कर्मचारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कंपनी संविदा कर्मियों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रही है। वक्ताओं ने दुर्घटनाग्रस्त हुए संविदा कर्मियों को एलआईसी के द्वारा इलाज में खर्च हुआ धन एवं वेतन या पेंशन दिलाने, संविदा कर्मियों का वेतन हर माह 10 तारीख तक दिलवाने की मांग की गई। इसके अलावा अन्य मांगे शीघ्र पूरी करने की मांग की गई। अभय पांडेय, अहमद अली, आरएस राय, भोला सिंह कुशवाहा, प्रताप सिंह, नितेश मोरिया, अवधेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed