{"_id":"580b91494f1c1b453d704035","slug":"electricity-consumers-display","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
Updated Sun, 23 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
पटवध में बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगवां ब्लॉक क्षेत्र में हो रही बेुतहाशा विद्युत कटौती से क्षुब्ध विद्युत उपभोक्ताओं ने शनिवार को पटवध गांव में प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुरानी विद्युत व्यवस्था बहाल करने की मांग की। चेताया कि यदि पुराना रोस्टर बहाल नहीं हुआ तो चक्काजाम और सब स्टेशन पर तालाबंदी की जाएगी।
उपभोक्ताओं ने बताया कि इस समय रात में ज्यादा विद्युत कटौती की जा रही है। रात में 12 बजे से बिजली मिल रही है। जबकि नक्सल प्रभावित नगवां क्षेत्र में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जानी चाहिए। लोगों ने कहा कि रात में नक्सलियों और चोरों का ज्यादा खतरा बना रहता है। इस हाल में ग्रामीणों को शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक बिजली मिलनी चाहिए।
इस समय बिजली रात 12 बजे के पास से सुबह पांच बजे तक और दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक मिल रही है।
इसमें भी भयंकर कटौती की जा रही है। क्षेत्रीय जेई से वार्ता के बाद भी अब तक उसे बदला नहीं गया। इससे असंतोष है। ग्रामीणों ने विद्युत आपूूर्ति में सुधार कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में अवधेश पांडेय, संतोष दूूबे, अरविंद कुमार दूबे, चंद्रिका पासवान, सर्वजीत भारतीय, राजाराम यादव, रामविलास यादव, रामगहन दूबे, दयाशंकर चौबे आदि मौजूद रहे।