फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity connection cut Kanshiram Awas people shocked see bill 60 thousand rupees SDM

UP : कांशीराम आवास में कटा बिजली कनेक्शन, 60 हजार का बिल देख चकराया सिर; मामला पहुंचा SDM के पास

Thu, 09 Jan 2025 07:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 09 Jan 2025 07:03 PM IST
सार

Sonbhadra News : अचानक बिजली कनेक्शन कट जाने से कांशीराम आवास के लगभग 45 परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिवार के लोग तहसील पहुंच गए और एसडीएम को पत्रक साैंपकर अपनी बात रखी। कहा कि इससे पहले कभी भी बिल नहीं लिया गया।

विज्ञापन
Electricity connection cut Kanshiram Awas people shocked see bill 60 thousand rupees SDM
तहसील परिसर में प्रदर्शन करते कांशीराम आवास के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली निगम ने गजराज नगर में निर्मित कांशीराम आवास का बिजली कनेक्शन काट दिया। इससे नाराज रहवासियों ने गुरुवार को ओबरा तहसील कार्यालय पहुंचकर हंगामा मचाया। मौके पर पहुंचे ओबरा एसडीएम विवेक सिंह को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की गुहार लगाई।

विज्ञापन




कांशीराम आवास निवासी विजय भटनागर ने बताया कि बिना कोई कारण बताए ही बिजली काट दी गई है। पूर्व में नगर पंचायत ओबरा ही कांशीराम आवास का भुगतान करता आया है।
विज्ञापन


सोनी देवी ने बताया कि बिजली काटने के साथ बिल नहीं जमा करने की स्थिति में जेल भेजने की बात कही जा रही है, जिससे लोग भयभीत हैं। मौके पर छात्र नेता अभिषेक अग्रहरि ने कहा कि बिना किसी नोटिस के कांशीराम आवास के 45 घरों की बिजली काट दी गई है, जो अनुचित है। वर्ष 2021 में बिजली निगम की तरफ से दिए गए बिल का भुगतान नगर पंचायत ओबरा ने किया था। फिर कोई भी बिजली का बिल नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में ओबरा एसडीएम विवेक सिंह ने कहा कि यह प्रकरण संज्ञान में आया है। बिजली निगम के अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed