{"_id":"57223f214f1c1b522ba91f19","slug":"electric-production-start-in-anpara-d","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनपरा डी की पहली इकाई से उत्पादन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनपरा डी की पहली इकाई से उत्पादन शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Thu, 28 Apr 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
पूर्ण रूप से राख बांध पर निर्मित देश की पहली परियोजना अनपरा डी का दृश्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा डी की पांच सौ मेगावाट की पहली इकाई गुरुवार की दोपहर उत्पादन पर ले ली गई। शाम छह बजे तक उत्पादन डेढ़ सौ मेगावाट पहुंच गया था। धीरे-धीरे उत्पादन बढ़ाया जाएगा। उधर, डेढ़ माह के लिए वार्षिक अनुरक्षण पर ली गई अनपरा ए की 210 मेगावाट वाली पहली इकाई को भी देर रात तक लाइटअप कर शुक्रवार रात तक उत्पादन पर लिए जाने की उम्मीद है।
अनपरा डी की पांच सौ मेगावाट वाली पहली इकाई चार दिन पूर्व ब्वायलर ट्यूब लीकेज के चलते बंद हो गई थी। बुधवार रात सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी, जीएम इं. एके सिंह, भेल के अनपरा डी के निर्माण प्रबंधक इं. आरके श्रीवास्तव की मौजूदगी में इकाई को लाइटअप कर गुुरुवार को दोपहर बारह बजे उत्पादन पर ले लिया गया। सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी ने इसकी पुष्टि की। बताया कि डेढ़ सौ मेगावाट उत्पादन पहुंच गया है। धीरे-धीरे उत्पादन बढ़ाकर फुल लोड पर ले लिया जाएगा।
बता दें कि अनपरा डी की दोनों इकाइयां उत्पादन पर ली जा चुकी हैं। अब इन्हें मई में कामर्शियल लोड दिया जाना है। इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उधर, 45 दिन तक के लिए अनुरक्षण पर ली गई अनपरा ए की 210 मेगावाट वाली पहली इकाई के टेस्ट लाइटअप, स्टीम डंपिंग आदि चेक करने का काम गुरुवार को पूरा कर लिया गया। सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी ने बताया कि रात में इकाई को लाइटअप कर उत्पादन पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। शुक्रवार रात तक इकाई को उत्पादन पर आ जाने की पूरी उम्मीद है।