फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electric current from the fan took the life of a young man

Sonebhadra News: पंखे में उतरे करंट ने ली युवक की जान

Fri, 22 Sep 2023 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Electric current from the fan took the life of a young man
चोपन। नगर के हाइडिल कॉलोनी के समीप बृहस्पतिवार की रात करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। छत पर सोते समय बिस्तर के पास लगा फर्राटा पंखा युवक के ऊपर गिर गया था। पंखे में प्रवाहित करंट ने युवक की जान ले ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हाईडिल कॉलोनी के समीप रितेश श्रीवास्तव का परिवार रहता है। बृहस्पतिवार की रात रोज की भांति रितेश घर की छत पर फर्राटा पंखा लगाकर सोया था। सुबह जब घर के लोग छत पर पहुंचे तो पंखा रितेश के ऊपर गिरा हुआ था। तत्काल पंखा हटाने की कोशिश की गई तो उसमें करंट का तेज झटका लगा। पंखे को बोर्ड से अलग से रितेश के शरीर से हटाया गया। इसके बाद परिजन आनन-फानन युवक को चोपन सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि रात में पैर से लगकर पंखा किसी तरह रितेश के ऊपर गिर गया, जिसमें प्रवाहित करंट ने उसे चपेट में ले लिया। रितेश दो भाइयों में छोटा था। उसके तीन बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी पीहू 9 वर्ष की है। इसके बाद गुन्नू सात और पाखी पांच वर्ष की है। घटना के बाद से पत्नी व बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed