Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Election of three bodies will be special, victory

Sonebhadra News: तीन निकायों का चुनाव होगा खास, जीत पर उपलब्धि आएगी पास

Tue, 11 Apr 2023 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Election of three bodies will be special, victory
सोनभद्र। जिले की तीन निकायों का चुनाव इस बार बेहद खास होगा। इन निकायों में जीत हासिल करने वालों के नाम के साथ ही एक उपलब्धि भी जुड़ जाएगी। कोई अपने निकाय का पहला अध्यक्ष बनेगा तो कोई आरक्षण के जरिए अपनी श्रेणी का पहला चेयरमैन बनने का गौरव पाएगा। यही कारण भी है कि इन तीनों निकायों में चुनाव की सरगर्मी अलग है। अपने नाम के साथ पहला शब्द जोड़वाने के लिए सभी दावेदार पुरजोर कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय की नगर पालिका राबर्ट्सगंज का चेयरमैन बनना राजनीतिक रूप से भी काफी अहम है। नगर पालिका के गठन के बाद से ही यहां चेयरमैन की कुर्सी पर ज्यादातर अनारक्षित वर्ग के लोग ही आसीन होते रहे हैं। एक-दो बार यह कुर्सी पिछड़ा वर्ग के हिस्से में भी आई। पहली बार यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुई है। इस वर्ग की भी सिर्फ महिलाएं ही अध्यक्ष बनने के योग्य हैं। जाहिर है चुनाव में जीत दर्ज करने वाली महिला अनुसूचित जाति वर्ग से चेयरमैन बनने वाली पहली शख्स होंगी। इस खास उपलब्धि को हासिल करने के लिए कई दिग्गज कतार में लग गए हैं। कई पूर्व व मौजूदा जनप्रतिनिधि अपने परिवार की महिलाओं को आगे कर कुर्सी पाने की जुगत में हैं। इसी तरह अनपरा और डाला नगर पंचायत का चुनाव भी खास मायने रखता है। दोनों की नवसृजित निकायों में पहली बार चुनाव हो रहा है। अनपरा की सीट अनारक्षित है। वहीं डाला एक मात्र नगर पंचायत, जिसे अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। दोनों ही सीटों पर जीतने वाले को उस निकाय के पहले अध्यक्ष के रूप में जाना जाएगा। लिहाजा दोनों ही जगहों पर चुनाव लड़ने वालों की बड़ी संख्या है। राजनीतिक दलों में टिकट न मिलने की दशा में वह निर्दल भी ताल ठोंकने को उतावले हैं, ताकि उन्हें खास उपलब्धि हासिल हो सके।
विज्ञापन

नोड्यूज के लिए छुट्टी में भी खुलेंगे कार्यालय
सोनभद्र। नगर निकाय चुनाव को सकुशल कराने में प्रशासन जुटा है। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों नो ड्यूज लेने और जाति, निवास प्रमाण पत्र बनवाने में सहूलियत के लिए इससे जुड़े कार्यालयों को नियमित रूप से खोलने का निर्देश दिया गया है। एडीएम सहदेव कुमार मिश्र ने बताया कि अदेयता और जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने वाले कार्यालय नामांकन अवधि में सार्वजनिक अवकाश दिवसों में भी खुले रहेंगे। उन्होंने सभी संबन्धितों को सूचित किया है कि जिले के सभी नगरीय निकाय, तहसीलदार कार्यालय और संबन्धित विभागीय कार्यालय को नामांकन की निर्धारित अवधि में पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में खुला रखा जाय, जिससे प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र पाने में किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed